UP Police Constable DV/PST Admit Card 2026 Out: 32679 पद, 17 अगस्त से DV/PST

Current Update: DV Admit Card ReleasedUpdated: 10 Aug 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक 10 अगस्त 2026 को सक्रिय कर दिया है।

यह भर्ती कुल 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल 76,184 अभ्यर्थियों को DV/PST के लिए बुलाया गया है। अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी अपना DV/PST Admit Card तथा Application Form की प्रति आधिकारिक लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable DV/PST 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
लिखित परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026
लिखित परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2026
DV/PST Admit Card Link Active 10 अगस्त 2026
Application Form Copy Download 10 अगस्त 2026 से
DV/PST शुरू 17 अगस्त 2026 से
PET सितंबर 2026 में प्रस्तावित
Latest Update – 10 August 2026:
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने UP Police Constable Recruitment 2025 के अंतर्गत DV/PST के लिए प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। DV/PST की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगी।

UP Police Constable DV/PST Admit Card 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण यानी DV/PST आयोजित किया जाना है।

बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 को DV/PST Admit Card तथा Application Form की प्रति डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक उपलब्ध करा दिया है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025
विज्ञापन संख्या PRPB-B (आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग) 07/2025
कुल पद 32,679
DV/PST के लिए चयनित 76,184 अभ्यर्थी
वर्तमान चरण Document Verification / Physical Standard Test

DV/PST के लिए 76,184 उम्मीदवार Shortlisted

लिखित परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को कुल 6 पालियों में आयोजित की गई थी। विभिन्न पालियों के प्रश्नपत्रों के स्तर को ध्यान में रखते हुए प्राप्तांकों का प्रसामान्यीकरण किया गया।

श्रेणीवार विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.33 गुना अर्थात कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

DV/PST Shortlist Cut Off

श्रेणी मुख्य Cut Off महिला Cut Off
अनारक्षित 258.03661 255.84346
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 247.93434 247.35926
अन्य पिछड़ा वर्ग 251.63020 249.27083
अनुसूचित जाति 239.34407 236.31995
अनुसूचित जनजाति 220.10639 211.47988

DV/PST कब होगा?

अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की कार्यवाही 17 अगस्त 2026 से उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रारंभ की जाएगी।

प्रत्येक अभ्यर्थी की सही तारीख, समय और परीक्षा स्थल की जानकारी उसके DV/PST Admit Card में दी जाएगी। अभ्यर्थी को Admit Card पर दिए गए दिनांक, समय और स्थान पर ही उपस्थित होना है।

DV – अभिलेखों की संवीक्षा में क्या होगा?

अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी तथा अपलोड किए गए अभिलेखों का मिलान उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए मूल प्रमाणपत्रों से किया जाएगा।

पात्रता, आयु, आरक्षण श्रेणी, अनिवार्य एवं अधिमानी अर्हता से संबंधित प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। यदि प्रस्तुत अभिलेख निर्धारित नियमों या शासनादेशों के अनुसार सही नहीं पाए जाते हैं तो अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी सभी संबंधित मूल प्रमाणपत्र तथा प्रत्येक की एक स्वप्रमाणित (Self Attested) प्रति साथ लेकर जाएं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए Physical Standard

श्रेणी न्यूनतम ऊंचाई सीना
सामान्य / OBC / SC 168 सेमी 79 सेमी बिना फुलाए, 84 सेमी फुलाने पर
ST 160 सेमी 77 सेमी बिना फुलाए, 82 सेमी फुलाने पर

सीना फुलाव: न्यूनतम 5 सेंटीमीटर का फुलाव अनिवार्य है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए Physical Standard

श्रेणी न्यूनतम ऊंचाई न्यूनतम वजन
सामान्य / OBC / SC 152 सेमी 40 किलोग्राम
ST 147 सेमी

PST से असंतुष्ट होने पर Appeal

यदि कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण के परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो परीक्षण के तुरंत बाद उसी दिन अपील/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

ऐसे अभ्यर्थी का शारीरिक मानक परीक्षण अधिकृत समिति की उपस्थिति में दोबारा कराया जा सकता है। पुनः परीक्षण में भी असफल पाए जाने पर अभ्यर्थी भर्ती के लिए अनुपयुक्त माना जाएगा और इसके बाद कोई अन्य अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।

पूर्व की किसी भर्ती या अन्य सरकारी अथवा निजी संस्था से प्राप्त ऊंचाई अथवा सीने की माप इस भर्ती में मान्य नहीं होगी। इसी भर्ती के PST में की गई माप को मान्य किया जाएगा।

DV/PST के दिन क्या-क्या लेकर जाएं?

✓ DV/PST Admit Card का स्पष्ट Printout

✓ Online Application Form की Downloaded Copy

✓ पात्रता से संबंधित सभी मूल प्रमाणपत्र

✓ आयु/जन्मतिथि संबंधी मूल प्रमाणपत्र

✓ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र

✓ आरक्षण/श्रेणी संबंधी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो

✓ अन्य लागू प्रमाणपत्र/दस्तावेज

✓ प्रत्येक संबंधित मूल प्रमाणपत्र की एक Self Attested Photocopy

Application Form की Copy भी जरूरी

UPPRPB ने विशेष रूप से बताया है कि अभ्यर्थियों को DV/PST परीक्षा स्थल पर अन्य अभिलेखों के साथ अपने Application Form की प्रति भी लेकर जानी है।

जिन उम्मीदवारों के पास Application Form की प्रति उपलब्ध नहीं है, उनके लिए बोर्ड ने 10 अगस्त 2026 से Application Form दोबारा डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

DV/PST Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. “आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 – DV/PST हेतु प्रवेश पत्र एवं आवेदन पत्र डाउनलोड” वाला लिंक खोलें।
  3. Official Candidate Login Page खुलने के बाद मांगी गई जानकारी भरें।
  4. अपना DV/PST Admit Card डाउनलोड करें।
  5. साथ ही Application Form की प्रति भी डाउनलोड कर लें।
  6. दोनों का साफ Printout निकालकर निर्धारित तिथि पर साथ लेकर जाएं।

यदि निर्धारित दिन उपस्थित नहीं हो पाए तो?

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी को उसके निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना चाहिए। अपरिहार्य परिस्थितियों में उपस्थित न हो पाने पर संबंधित जनपद के नोडल अधिकारी को कारण बताते हुए प्रत्यावेदन दिया जा सकता है।

ऐसे मामले में किसी अन्य आरक्षित तिथि पर अवसर देने का निर्णय संबंधित अधिकारी/बोर्ड द्वारा नियमों के अनुसार किया जा सकता है। इसे अभ्यर्थी का स्वतः अधिकार नहीं माना जाएगा।

DV/PST के बाद क्या होगा?

DV एवं PST में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

PET की निश्चित तारीख, प्रवेश पत्र तथा अन्य निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

जरूरी सूचना: परीक्षा से संबंधित तारीख, स्थान और निर्देश के लिए अपने Admit Card तथा UPPRPB द्वारा जारी नवीनतम सूचना को ही अंतिम मानें।
UP Police Constable DV/PST 2026 – Important Links
DV/PST Admit Card डाउनलोड करें

17 अगस्त 2026 से होने वाले DV/PST के लिए अपना Admit Card सीधे Official Candidate Portal से डाउनलोड करें।

Download DV/PST Admit Card
Application Form डाउनलोड करें

DV/PST के समय Application Form की प्रति भी साथ लेकर जाना है। Candidate Portal से इसे डाउनलोड करें।

Download Application Form
Admit Card & Application Form Official Notice

UPPRPB द्वारा 10 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक हिंदी सूचना।

Download Official Notice
DV/PST Process & Physical Standard Notice

Document Verification, Height, Chest, Weight, Physical Standard और Appeal से संबंधित आधिकारिक निर्देश।

Download DV/PST Notice
Result / DV-PST Shortlist Notice

DV/PST के लिए shortlisted candidates और category-wise cut off की आधिकारिक सूचना।

Download Result Notice
UPPRPB Latest Notice Board

DV/PST, PET और आगे जारी होने वाली नवीनतम आधिकारिक सूचनाएं यहां देखें।

Check Latest Updates
UP Police Recruitment Board Official Website

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट।

Official Website

Leave a Comment